नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट सोमवार से भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। यह आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर) और मथुरा रोड पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक के बीच सामान्य वाहनों को प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। जिन वाहनों को दिल्ली नहीं आना होगा उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। प्रमुख व्यक्तियों के आने-जाने के लिए बनाए गए रूट के रास्ते में कई स्कूल आ रहे हैं, जिनमें मंगलवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन स्कूलों तक पहुंचने के वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को अपनाने की सलाह दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.