बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। सात समंदर पार अमेरिका के कैलिफोर्निया से भारत की संस्कृति को करीब से जानने निकले 22 वर्षीय जार्डन क्रिट इन दिनों क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। साइकिल से देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए जार्डन सादुल्लाह नगर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण परिवेश का बारीकी से अवलोकन किया। यहां पर उन्होंने भारतीय मेहमान नवाजी की जमकर सराहना की। जार्डन ने बताया कि उन्होंने भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई से की, जहां उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी का भ्रमण किया। इसके बाद वह पुणे होते हुए जोधपुर पहुंचे। जोधपुर से उन्होंने एक साइकिल और टेंट खरीदा और गोंडा के रास्ते सादुल्लाह नगर तक का सफर तय किया। वह अब तक दुनिया के 22 देशों का भ्रमण कर चुके हैं। सादुल्लाह नगर प्रवास के...