गुमला, अगस्त 27 -- गुमला। जमशेदपुर के साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आयोजित भारत भारती के प्रांतीय सम्मेलन में गुमला जिला की नई कमिटी की घोषणा की गई। सम्मेलन में गुमला जिले से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। भारत भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने नई जिला कमिटी की घोषणा करते हुए दामोदर कसेरा को जिला अध्यक्ष,सुरेश सिंह को जिला सचिव,गौरी किंडो को उपाध्यक्ष तथा मीला उरांव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। सम्मेलन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा,विहिप के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत,स्वदेशी जागरण मंच के मनोज सिंह और ब्रिगेडियर बीजी पाठक सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। यह ...