चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। शहर स्थित भारत भवन चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले गेट में शनिवार देर रात को रेलवे ने ताला जड़ कर गेट बंद कर दिया। इससे लोगों में रोष देखा गया। स्थानीय लोगों ने गेट के सामने पहुंच कर रेल प्रशासन की मनमानी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। यह घटना बीती रात लगभग साढ़े 10 बजे की है। रेलवे ने भारत भवन चौक में रेलवे स्टेशन प्रवेश करने वाले सड़क पर हाल में लगाए गए लोहे के गेट में ताला लगा कर गेट बंद कर दिया। जिससे भारत भवन होकर रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरपीएफ मौके पर पहुंच कर आंदोलनरत लोगों के साथ बातचीत की और गेट को खोल दिया। बतातें चलें कि रेलवे सुरक्षा को लेकर एनएच-75 ई को जोड़ने वाली स्टेशन से आदिवासी मित्र मंडल सड़क, भारत सेवाश्रम संघ सड़क और भारत भवन चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क में...