चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे कालोनी की कई महत्वपूर्ण सड़के जर्जर होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की खस्ताहाली के कारण रात विरात में ड्यूटी जाने वाले रेलकर्मियों के साथ साथ यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बतातें चलें कि शहर के भारत भवन चौक से बीएसएनएल, रनिंग रुम तक सड़क जर्जर हो चुका है। सड़क के बीच का डामर हट जाने से जगह जगह गड्डे बन गए जिससे वाहनों के आवागमन के साथ साथ लोगों का भी चलना दुभर हो गया है। रनिंंग रुम की सड़क पूर्ण रुप से जर्जर हो गई है जिससे अपने अपने घरों या क्वार्टरों से ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को वाहनों से रेलवे स्टेशन आने और जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसी प्रकार रेलवे स्टेशन से बीएनआर हाई स्कूल जाने वाली सड़क तथा रेलवे स्ट...