देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। भारत बौद्विक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रो डॉ जेएमएस राणा ने परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी भी साझा की। सेलाकुई स्थित माया देवी विवि में भारत बौद्विक राष्ट्रीय परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान विवि के उपाध्यक्ष डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, विवि के कुलपति प्रो डॉ आशीष सेमवाल और प्रो डॉ अनिता रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...