हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के बाद 35 प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य प्रो.आभा शर्मा और प्रभारी प्राचार्य डॉ.विजय कुमार बिष्ट के निर्देशन में नोडल अधिकारियों ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग दिया। डॉ.रश्मि पन्त ने प्राध्यापकों को छात्राओं को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के लिए आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...