बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान और दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा विगत 31 जनवरी 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसका परीक्षा केंद्र एनआरईसी कालेज को बनाया गया। जहां छात्रों ने बढ़-चढ़कर परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर एनआरईसी कालेज केंद्र से दिवाकर शर्मा की पुत्री भूमिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर गुरुवार को प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह ने उन्हें प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही प्राचार्य ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। यह भी पढ़ें- मेधावियों को मिले संस्कार, 246 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान छात्रो...