काशीपुर, जनवरी 31 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखंड, द्वारा भारत बैद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 आयोजित हुई। परीक्षा में 51 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 45 उपस्थित तथा 06 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में तारावती सरोजनी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या शैफाली पांडे मौजूद रहीं। परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. वंदना सिंह के नेतृत्व में परीक्षा शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यहां महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.कीर्ति पंत, परीक्षा प्रभारी डॉ.रमा अरोरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...