नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत 25 लाख टन यूरिया खरीदने की योजना बना रहा। सरकारी कंपनी इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने शनिवार को देश के पश्चिमी तट से 15 लाख टन यूरिया आयात करने के लिए टेंडर जारी किया। टेंडर के लिए बोलियां 15 अप्रैल तक जमा करनी होंगी। आईपीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार अन्य दस लाख टन पूर्वी तट के जरिए आएगा। दस्तावेजों के अनुसार शिपमेंट के 14 जून तक लोडिंग पोर्ट से रवाना होने की उम्मीद है। भारत आमतौर पर घरेलू खपत के लिए यूरिया सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक टेंडरों पर निर्भर करता है। यह आयात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मानसून के आगमन के साथ जून में चावल, मक्का और सोयाबीन की बुवाई शुरू होने वाली है। उर्वरक विभाग की अतिरिक्त सचिव अपर्णा शर्मा ने पिछले सप्ताह पत्रकारों को बताया कि खाड़ी क्षेत...