कौशाम्बी, मई 11 -- ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स ने 20 मई को भारत बंद प्रस्तावित किया है। लेकिन इसका असर जिले में देखने को नहीं मिलेगा। संगठन ने साफ कर दिया है कि जिले की सभी मेडिकल दुकानें पूर्व की भांति खुली रहेंगी और मरीजों को दवाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम केशरवानी एवं महामंत्री अशोक कुमार केशरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संयुक्त रूप से बताया कि जिले के दवा विक्रेताओं और पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से भारत बंद में शामिल न होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम जनमानस से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए मेडिकल स्टोर बंद करना मरीजों के हित में नहीं होगा। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध किया पदाधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों, ...