देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर,प्रतिनिधि देवघर-दुमका व गोड्डा मुख्य पथ पर गुरुवार को भारत बंद के आह्वान के दौरान विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम रहा, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला मोर्चा तथा बामसेफ सहित कई सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराना, जिसमें जमीन, उद्योग और नौकरी से संबंधित आंकड़े शामिल हों, यूजीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.