सहरसा, फरवरी 13 -- सलखुआ, एक संवाददाता। संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं किसान-मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरुवार को भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, रसोइयों और मजदूरों ने मुख्य बाजार की दुकानों को बंद कराया तथा ढाला चौक पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। बंद समर्थक सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते हुए ढाला चौक से प्रखंड कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे क्षेत्र में बंद का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारे लगाए और मजदूर- किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर...