नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- डिफेंस सेक्टर से जुड़ी भारत फोर्ज ने एयरक्राफ्ट इंजन बनाने वाली कंपनी 'प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा' के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियों ने भारत के हाई-एल्टीट्यूड, लॉन्ग-एंड्योरेंस (HALE) अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) प्रोग्राम पर काम करने की घोषणा की है। यह UAV यानी ड्रोन प्रोजेक्ट DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित किया जा रहा है। क्य कहा कंपनी ने? भारत फोर्ज ने बताया कि इस साझेदारी के तहत प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा, इंजन की कम्पैटिबिलिटी, परफॉर्मेंस और इंस्टॉलेशन की जरूरतों का मूल्यांकन करेगी। वहीं, भारत फोर्ज अपनी एडवांस्ड इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस सिस्टम क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए इंजन-एयरफ्रेम इंटीग्रेशन का काम संभालेगी। इसमें इंस्टॉलेशन डिजाइन और सिस्टम इंटरफेस शामिल हैं। भारत फोर्ज न...