वाशिंगटन, अप्रैल 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल मई 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर बार-बार क्रेडिट लेते रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने टैरिफ को बतौर हथियार इस्तेमाल कर युद्धविराम कराया, न्यूक्लियर वॉर रोकी और लाखों जिंदगियां बचाईं। साथ ही, उन्होंने बार-बार अलग-अलग आंकड़ों में 'महंगे प्लेन' गिराए जाने का जिक्र किया। शुरू में 5, फिर 7, 8, 10 और अब 11 विमानों के तबाह होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन अब जब ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया है, तो ट्रंप इस पर खामोश नजर आ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में खुलासा हुआ है कि ईरान के हमलों से अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भारी तबाही हुई है। यह नुकसान जितना पब्लिक में बताया गया है उससे कहीं ज्यादा है और रिपेयरिंग में अरबों डॉलर खर्च होंगे। अमे...