नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव रुकवाने का श्रेय खुद को दिया है। ट्रंप के इस दावे को लेकर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की याद आ गई। दीपके ने एक्स पर अपनी पोस्ट में ट्रंप के बयान को लेकर तंज कसा। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, '56 इंच'। पोस्टर पर लिखा था, 'कब खून खौलेगा रे तेरा।' यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने के लिए दोनों देशों पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले तुकाराम मुंडे का ऐक्शन; 16 करोड़ का सामान जब्त, 68 लाइसेंस रद्द डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से साफ कह दिया था कि अगर लड़ाई ...