नई दिल्ली, मार्च 19 -- अमेरिका खुफिया विभाग की नई रिपोर्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान का जिक्र। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा लगातार बना हुआ है। रिपोर्ट में पाकिस्तान की काली करतूतों का भी जिक्र है। यह रिपोर्ट बुधवार को अमेरिकी सीनेट में पेश की गई है। रिपोर्ट पेश करते हुए US इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड ने एक और बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को अमेरिका के लिए खतरा बताया है और कहा है कि अमेरिका को पाक के परमाणु हथियारों से खतरा है। 'यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी' द्वारा खतरे के आकलन पर लाए गए इस वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के संबंधों के कारण परमाणु संघर्ष का खतरा बना हुआ है। 34 पन्नों की इस रिपोर्ट के अनुसार, भार...