नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप महामुकाबला आज यानी रविवार, 8 नवंबर को दिवाली वाले दिन खेला जाना है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला किसी भी खेल में या फिर क्रिकेट में किसी भी स्टेज पर हो, फैंस का उत्साह चरम पर रहता है। इस मैच के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मैच में हर किसी की नजरें वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर रहने वाली है। आर्यवीर ने तो नेपाल के खिलाफ हुए पहले अंडर-19 एशिया कप मुकाबले में तूफानी फिफ्टी लगाकर गदर मचा दिया था। आज भी सहवाग के बल्ले से पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी ही धमाकेदार पारी की उम्मीद रहेगी। भारतीय टीम यहां नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने मेजबान यूएई को 9 विकेट से अपने पहले मुकाबले में हराया। ...