नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधिक किया। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि मई 2025 में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को बढ़ने से रोका था। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में 8 युद्ध खत्म कराने में मदद की है, जिनमें भारत-पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुआ सैन्य तनाव भी शामिल है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बहुत शानदार व्यक्ति बताया और कहा कि शहबाज ने युद्ध रोकने और 3 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। यह भी पढ़ें- डील या खेल खत्म... UN में ट्रंप की ईरान को धमकी, तेहरान को 'रास्ता' भी दिखाया डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, जिन देशों के बीच उन्होंने संघर्ष रोकने में मदद की, वहां के नेताओं ने उन...