नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- India-Pakistan: राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। यहां वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक ने उनसे भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पर सवाल पूछा। वह यह जानने की कोशिश कर रहा था कि क्या भारत और पाकिस्तान के रिश्ते से फिर से सामान्य हो सकते हैं? इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने वही जवाब दिया जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का स्टैंड होता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दोनों देशों का साथ काम करना तभी संभव हो सकता है जब पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादियों का समर्थन करना बंद कर दे। बुधवार को शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक भारत में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, तब तक पाकिस्तान के साथ बातचीत कर...