नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- बंगाल की खाड़ी में मौसम बदल रहा है कि तूफान उठने के आसार हैं। खबर है कि यहां एक गहरे दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसके बाद में चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि मौसम सिस्टम चक्रवात बने। ताजा गतिविधियों का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर नजर आने लगा है। दोनों ही राज्यों में भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। खबर है कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अभी गहरे दबाव की श्रेणी में है। माना जा रहा है कि यह चक्रवात बन सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसका नाम अर्नब रखा जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर ओडिशा के कम से कम 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं। अभी IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आधिकारिक घोषणा बाकी है।कहां होगा...