नई दिल्ली, जून 18 -- पाकिस्तान ने भारत पर लगा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा दाग हटा दिया है। यह दाग है इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर्स के रन आउट होने का। 40 भारतीय खिलाड़ी अभी तक आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रन आउट हो चुके हैं, मगर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तान की 3 प्लेयर्स रन आउट हुई। बता दें, पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 127 रनों का टारगेट रखा था, जिसे अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट रहते हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने बढ़ाया चयनकर्ताओं का सिरदर्द, वर्ल्ड कप 2027 में मौका मिलना मुश्किलपाकिस्तान पर लगा रन आउट का सबसे बड़ा दाग साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्ता...