नई दिल्ली, मार्च 5 -- मिडिल ईस्ट संकट के कारण दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर कम से कम 175 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों को पश्चिम एशिया से लाने-ले जाने के लिए कई विमानन कंपनियों ने सीमित संख्या में उड़ानें शुरू कीं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 105 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 40 उड़ान भरने वाली और 65 आने वाली उड़ानें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 रवाना होनी वाली और 18 आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गयी जबकि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 16 उड़ान भरने वाली और 14 आने वाली उड़ानें रद्द हुईं। स्पाइसजेट ने बताया था कि कंपनी बृहस्पतिवार को 13 विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी जबकि अकासा एयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.