नई दिल्ली, अगस्त 19 -- आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर एक पाकिस्तानी मौलवी ने बड़ा खुलासा किया है। काफी समय बाद सार्वजनिक मंचों पर लौटे पाकिस्तानी मौलवी नसीर मदनी ने दावा किया है कि हाफिज सईद ने 10,000 आतंकवादियों को कश्मीर भेजा था। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 14 अगस्त को बहावलनगर में आतंकी संगठन से जुड़े एक कार्यक्रम में बोलते हुए मौलवी नसीर मदनी ने यह बात कही। मंच पर भाषण देने का उसका एक वीडियो भी सामने आया है। मदनी के इस बयान ने जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क और हाफिज सईद की भूमिका को लेकर फिर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे पहले भारत ने बीते साल ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। यह भी प...