नई दिल्ली, मार्च 30 -- ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल की बमबारी से लगी आग से उठे जहरीले धुएं के भारत पर असर की आशंका का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किए जाने की मांग सोमवार को राज्यसभा में की गई। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत कर दी थी। शिवसेना उद्धव के संजय राउत ने शून्य काल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनिया भर में ईंधन की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इजरायल के बम ईरान पर गिर रहे हैं लेकिन ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर लगी आग से छाए काले धुएं का असर पास पड़ोस में यहां तक की भारत तक भी पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इस धुएं से गुजरात, राजस्थान और पंजाब आदि राज्यों के विशेष रूप से प्रभावित होने की संभावना है। सदस्य ने कहा कि...