नई दिल्ली, फरवरी 10 -- कल, यानी 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव होने जा रहा है। इस पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। इसकी वजह यह नहीं है कि चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाता है, बल्कि इस नाते कि बांग्लादेश इस मतदान के बाद किस राह पर बढ़ने वाला है? कहने के लिए तो यही कहा जा रहा है कि भारत पर इसका बहुत प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन भू-राजनीति को देखें, तो यहां का चुनाव नतीजा नई दिल्ली को जरूर प्रभावित करेगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश हमारे ऐसे पड़ोसी हैं, जो 1947 से पूर्व भारत का ही हिस्सा थे। बांग्लादेश की संस्कृति और हमारे देश के पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों की संस्कृति में कोई खास अंतर नहीं दिखता है। यही कारण है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भारत के संसदीय चुनाव या पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनावों में अहम बन जाता है। इस बार ...