भभुआ, अप्रैल 15 -- यूपी के बलिया के 110 किलो वजन के पहलवान को आसिफ ने दी पटकनी बोधगया में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से आए थे पहलवान (युवा पेज) चैनपुर, एक संवाददाता। कैमूर के आसिफ खान ने पंजा कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर लाया है। भारत पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बोधगया स्थित गांधी मैदान में हुआ था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभावान खिलाड़ी चयनित होकर पहुंचे थे। इसमें 90 किलो प्लस वजन वाले पहलवान की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 16 राउंड तक चली। अंतिम चक्र में यूपी के बलिया के 110 किलो वजन वाले पहलवान से आसिफ का मुकाबला हो गया। यह भी पढ़ें- संभागीय कबड्डी में पटना कटिहार के बीच रोमांचक मुकाबले फाइनल मैच में पलक झपकते ही आसिफ ने प्रतिद्वंदी पहलवान को पटकनी देकर स्वर्ण पदक जीत लिया। आसिफ कैमूर...