नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा कर रहे हैं। भारत की तरफ से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। दोनों पक्ष समझौते से जुड़ी वार्ता को जल्द पूरा करना चाहते हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ महीने में समझौते पर अंतिम सहमति बन सकती है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए बड़े अवसर खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह सौदा जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सभी संवेदनशील मुद्दों पर विचार के बाद होगा। गौरतलब है कि दोनों पक्षों के वार्ताकार पिछली बैठकों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने की दिशा में सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। समझौता संतुलित, व्यापक और परस्पर लाभकारी साझेदारी पर केंद्रित होगा...