शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर को भारत-नॉर्डिक्स संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया है। जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह है। सांसद ने आभार जताते हुए कहा कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और वैश्विक मंच पर भारत के हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह समूह डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन जैसे नॉर्डिक देशों के साथ संसदीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से गठित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.