नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- भारतीय फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को यहां पनामा के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अपनी मामूली बढ़त गंवा दी लेकिन फिर भी दुनिया की 44वें नंबर की टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। कुछ ही महीने पहले फीफा विश्व कप खेलने वाले देश के खिलाफ यह ड्रॉ निश्चित रूप से मुख्य कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन वाली भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाएगा। पनामा की टीम में विश्व कप खेलने वाले कई खिलाड़ी शामिल थे। यह भी पढ़ें- 7वें दिन भारत की झोली में आए कितने मेडल? पोल वॉल्ट में रचा इतिहासरेयान विलियम्स ने किया गोल भारत के लिए भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रेयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल किया लेकिन उमर वालेंसिया ने 68वें मिनट में बराबरी का गोल कर स्कोर बराबर कर दिया और यह सुनिश्चित किया कि पनामा को उस देश के खिलाफ ...