नई दिल्ली, जून 10 -- पाकिस्तान जैसा दुश्मन देश और चालबाज चीन से मिल रही चुनौतियों के बीच भारत सरकार के नाम एक और उलब्धि हासिल हुई है। यह उपलब्धि रक्षा के क्षेत्र में है। वैश्विक स्तर पर हथियारों और सैन्य खर्चों पर नजर रखने वाली स्वीडन की मशहूर संस्था सिपरी (SIPRI) ने अपनी इयरबुक 2026 जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने साल 2025 में अपने सैन्य आधुनिकीकरण और सुरक्षा पर 92.1 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया में सैन्य साजो-सामान पर खर्च करने वाला पांचवां सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत का यह रक्षा खर्च पिछले साल यानी कि 2024 की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए गंभीर सैन्य गतिरोध का भी विशेष जिक्र किया गया है, जिसे सिपरी ने एक असाधारण रूप से गंभीर सैन्य संकट करार दिया है। स...