नई दिल्ली, फरवरी 22 -- दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारत के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जिसमें से दो बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। भारतीय टीम 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने 4, केशव महाराज ने तीन और कॉर्बिन ने 2 विकेट लिए। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उथरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। जारी टूर्नामेंट में भारतीय ओपनिंग जोड़ी सिर्फ एक बार ...