नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 30 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 4-0 की बढ़त बनाई। भारत के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम कप्तान चामरी अटापट्टू (52 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक और हसिनी परेरा (33) के साथ उनकी पहले विकेट की 59 और इमेशा दुलानी (29) के साथ दूसरे विकेट की 57 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 191 रन ही बना सकी जो इस प्रारूप में उसका सर्वोच्च स्कोर है। भारत की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 24 रन जबकि अरुधंति रेड्डी ने 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। श्री चरणी ने भी 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया। भार...