भारत ने रूसी तेल खरीदकर गलत नहीं किया, बचाव में उतरा यूरोपीय देश; जयशंकर भी थे मौजूद
हेलसिंकी, जून 13 -- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से कच्चा तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत को एक यूरोपीय देश का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन ने रूसी तेल खरीदने पर भारत का बचाव किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत ने पश्चिमी देशों द्वारा तय की गई मूल्य सीमा यानी प्राइस कैप के दायरे में ही तेल की खरीदारी की है। वहीं, इस मुद्दे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिमी देशों के दोहरे रवैये को लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। यह चर्चा फिनलैंड में आयोजित 'कुलतारंता वार्ता' के एक पैनल डिस्कशन के दौरान हुई। इस कार्यक्रम में एस जयशंकर, फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन और यूएई की सहायक विदेश मंत्री लाना नुसीबेह शामिल थीं।फिनलैंड की विदेश मंत्री ने भारत के बचाव में क्या कहा? एलिना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.