नई दिल्ली, फरवरी 26 -- टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इतिहास रच दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े टोटल तक पहुंचने से सिर्फ 4 रनों से चूक गई। टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जो उन्होंने साल 2007 के विश्व कप में केन्या के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका की टीम ने तब 260 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके करीब आज टीम इंडिया पहुंची लेकिन चार रनों से चूक गई। हालांकि, भारतीय टीम ने 256 रनों के स्कोर के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीम जरूर बन गई है औ...