नई दिल्ली, जून 30 -- संक्षेप फोटो खबर नई दिल्ली। भारत ने यूनान में यूपीआई सेवा शुरू कर दी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंत्री आधिकारिक यात्रा पर यूनान की राजधानी एथेंस में हैं। उन्होंने बताया कि अब यूनान, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका और कंबोडिया सहित 10 देशों में यूपीआई से लेनदेन किया जा रहा है। इससे भारतीय यात्री परिचित डिजिटल मंचों के माध्यम से विदेशों में भी आसानी से भुगतान कर पा रहे हैं। भारत ने फ्रांस के नीस शहर स्थित प्रसिद्ध डिपार्टमेंटल स्टोर गैलेरी लाफायेत में कुछ सप्ताह पहले यूपीआई सेवा शुरू की थी। यह भी पढ़ें- भारत ने यूनान में यूपीआई सेवा शुरू की इससे पहले वर्ष 2...