नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ एक मजबूत और भविष्य को चार चांद लगाने वाले व्यापार समझौते को सोमवार रात को अंतिम रूप दिया। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में अमेरिका से जुड़े व्यापार समझौते से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत बढ़िया व्यापार समझौता किया है, जिसका देशवासियों को कई महीनों से इंतजार था। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि देश और जनहित को सामने रखते हुए एक बड़ा समझौता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संपन्न हुआ है। यह समझौता वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को गति देगा। यह गरीबों, किसानों, ग्रामीणों, युवाओं और हम सभी के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाला समझौता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ जो समझौता किय...