नई दिल्ली, जून 15 -- हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा दिए। भारत ने बर्मिंघम के मैदान पर 170/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान को 64 रनों से धूल चटाई। पाकिस्तान टीम 17 ओवर में 106 रनों पर सिमटी। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 10 रन खर्च किए और पांच विकेट अपने नाम किए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। श्री चरणी ने तीन शिकार किए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को सातवीं बार हराया है। हालांकि, भारत ने इस बार पाकिस्तान को दर्दनाक हार दी है। भारत ने पहली मर्तबा पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप में 50 प्लस रनों से रौंदा।भारत ने दर्ज की पांचवीं सबसे बड़ी जीत भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर महिला टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की...