नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- भारत ने बुधवार को बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए पांच टन से अधिक आवश्यक दवाओं की पांचवीं खेप भेजी और साथ ही 11 सदस्यीय बचाव दल भी रवाना किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत का पांचवां विमान नेपाल के लिए रवाना हो गया। इसमें विशेष उपकरणों, 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन आवश्यक दवाएं भेजी गईं। भारत अब तक नेपाल को कुल 68.5 टन राहत सामग्री पहुंचा चुका है। इसके अलावा खोज और बचाव अभियानों के लिए उपकरणों के साथ चिकित्सकों और पैरा चिकित्सकों की एक टीम तथा तकनीकी दल भी भेजा गया। यह भी पढ़ें- नेपाल के 'चमत्कारी घर' पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बोले- पूरा गांव बर्बाद हो चुका है; मदद का ऐलानराहत सामग्री की पहली खेप भारत ने राहत सामग्री की पहली खेप 26 अगस्त को भेजी थी, जिस दिन नेपाल में अचानक बाढ़ आई और तबा...