नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को ईरान दूतावास जाकर भारत सरकार की तरफ से उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बात भी की है।भारत-ईरान के सभ्यतागत रिश्ते रहे हैं। ऐसे में खामेनेई के मारे जाने पर भारत द्वारा अभी तक शोक व्यक्त नहीं किए जाने पर विपक्षी दल सरकार की आलोचना कर रहे थे, लेकिन अब इन पर विराम लग गया है। विदेश सचिव मिसरी ईरान दूतावास में गए और उन्होंने शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर कर शोक जताया। उधर, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। उन्होंने एक्स पर एक प...