नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- अमेरिका की तरफ से शुरू किए गए टैरिफ वॉर पर भारत ने शांत प्रतिक्रिया दी थी। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी वजह का भी खुलासा किया है। मोरक्को में सिंह ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। साथ ही रूसी तेल की खरीद को लेकर भी भारत पर जुर्माना लगाया था। इसपर भारत की तरफ से कहा गया था कि किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने कहा है कि भारत का बड़ा दृष्टिकोण था और इसलिए प्रतिक्रिया नहीं दी गई। उन्होंने कहा, 'हम प्रतिक्रिया नहीं देते...। जिन लोगों की सोच बड़ी होती है और दिल बड़े होते हैं, वो किसी भी चीज पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।' सिंह ने मोरोक्को में बसे भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बात की। सिंह की मोरक्को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.