नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने ईरान एवं खाड़ी क्षेत्र में हालिया संघर्ष पर चिंता प्रकट की है। भारत ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद एवं कूटनीति का सहारा लेने पर जोर दिया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। कहा कि भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित है। मंत्रालय ने कहा, 'हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को बढ़ने से रोकने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं। तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।' इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि ...