राजकोट, सितम्बर 21 -- यशबर्धन चौहान के 122 और वीके विनीत के 87 रन की मदद से भारत ने सोमवार को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे युवा वनडे में 103 रन से बड़ी जीत हासिल की और इस तरह से तीन मैचों की अंडर-19 श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।भारत ने खड़ा किया 341 रनों का विशाल स्कोर, 238 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया चौहान के शतक, विनीत के अर्धशतक तथा आर्यवीर सहवाग (47) और कुशाग्र ओझा (34) के महत्वपूर्ण योगदान से भारत अंडर-19 टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 41.1 ओवर में 238 रन पर आउट हो गई। भारत ने इससे पहले बारिश से प्रभावित पहला मैच सात रन से जीता था। यह मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था। तीसरा और अंतिम युवा वनडे मैच बुधवार को यहां खेला जाएगा, ...