नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- अगर आपसे कोई कहे कि भारत ने रविवार 13 सितंबर को एक या दो नहीं, बल्कि 3 खिताब एशिया कप के जीते हैं तो क्या आपको यकीन होगा? शायद नहीं होगा, क्योंकि आपको लग रहा होगा कि सिर्फ एक ही फाइनल तो रविवार को एशिया कप का हुआ है, जो भारत और श्रीलंका के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल था। अगर आपको भी यही लग रहा है तो आप पूरी तरह गलत हैं। दो और खिताब भी एशिया कप के भारत ने कल यानी 13 सितंबर को जीते हैं। उसके बारे में भी जान लीजिए। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 72 रनों से हारकर वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीता। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के दमदार अर्धशतक और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा भी दो एशिया कप के खिताब कल भारत ने...