नई दिल्ली, मई 22 -- भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार यानी ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है। यह इस रिजन में बदलते ट्रेड ट्रेंड और पड़ोसी बाजारों पर बांग्लादेश की बढ़ती निर्भरता को साफ तौर पर दिखाता है। बांग्लादेश सांख्यिकी ब्यूरो (BBS) द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में बांग्लादेश के कुल व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 8.47% रही। इस अवधि के दौरान भारत के साथ व्यापार का कुल मूल्य लगभग 123 अरब टका था। अमेरिका 8.46% हिस्सेदारी के साथ भारत के बिल्कुल करीब था, जबकि चीन ने 21% से अधिक हिस्सेदारी के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। बता दें बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौरान भारत के साथ रिश्ते बहुत खराब हो गए थे। नई सरकार के बाद अब इसमें सुधार दिख रहा है। यह भी पढ़ें- मस्क बनने वाले ह...