नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने मंगलवार को कहा कि नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद समेत अन्य मुद्दों का समाधान कूटनीतिक पहल और आपसी संवाद से किया जा सकता है। संसद के उच्च सदन को संबोधित करते हुए खनाल ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा कार्य समिति (बॉर्डर वर्किंग कमेटी) की बैठक अगले महीने होगी। नेपाल और भारत के बीच लंबे समय से लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को लेकर सीमा विवाद है। दोनों देश इन क्षेत्रों पर अपना-अपना दावा करते हैं। भारत का कहना है कि ये क्षेत्र उत्तराखंड का हिस्सा हैं और इस विवाद का समाधान केवल द्विपक्षीय वार्ता से होना चाहिए।खनाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूद संस्थागत तंत्र सीमा संबंधी मुद्दों के समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं और नेपाल इन्हीं तंत्रों के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता...