चम्पावत, मार्च 6 -- टनकपुर भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही सुचारू हो गई है। नेपाल में चुनाव के चलते सीमा को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। सीमा खुलने के बाद दोनों देशों के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। टनकपुर और बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही सुचारू हो गई। बीते पांच मार्च की मध्यरात्रि में सीमा को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह से यहां लोगों की आवाजाही सुचारू हो गई। पड़ोसी देश नेपाल में पांच मार्च को प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव होने थे। इसी को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे तक सील करने का निर्णय लिया। जिसके बाद यहां दो मार्च की अर्धरात्रि में टनकपुर और बनबसा बैराज में सीमा पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नेपाल में मतदान प्रक्रिया निपटने के बाद पांच मार्च की मध्यरात्रि में सीमा खो...