मोतिहारी, सितम्बर 17 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि फोटो-घोड़ासहन 3 बैधनाथपुर बॉर्डर पर अधिकारियों से वार्ता करते आन्दोलनकारीभारत-नेपाल सीमा रेखा पर बैधनाथपुर के निकट परोहा,रामपुर खाप के नागरिकों के द्वारा पिछले एक सप्ताह से जारी सड़क जाम व धरना का कार्यक्रम अब स्थगित हो गया है। रौतहट जिले के सीडीओ लक्ष्मी प्रसाद पौडेल तथा मेयर वकील आलम के आश्वासन के बाद आन्दोलन को स्थगित कर दिया गया। परोहा रामपुर खाप में पूर्व से स्थापित छोटी भंसार को फिर से चालू करने तथा चारपहिया वाहनों का दोनों देशों के बीच आवागमन बहाल की मांग को लेकर नेपाल के नागरिक आन्दोलन कर रहे थे। नागरिकों का मानना है कि दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का सम्बंध होने के कारण लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बॉर्डर पर एसएसबी और आमलोगों के बीच हंगामा इस क्षेत्र का...