भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने चाइनीज सेव को किया जप्त
किशनगंज, जुलाई 16 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा स्तंभ संख्या 133/18 के समीप 1040 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज सेव (सेब) जप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखते हुए की गई है। तलाशी के दौरान 52 कार्टन में कुल 1040 किलोग्राम चाइनीज सेव जप्त किए गए। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालूबाड़ी निवासी 23 वर्षीय आरिफ अंसारी, पिता जमशेद अंसारी तथा 21 वर्षीय इमाम हुसैन, पिता करीम के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- नेपाल ले जाए जा रहे 9.74 लाख रुपये जब्त, दो युवक कस्टम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.