लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- भारत-नेपाल सीमा पर खाद, डीजल, पेट्रोल की हो रही तस्करी को रोकने के संबंध में थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। सोमवार को थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की अगुवाई में थाना परिसर में बैठक का आयोजन हुआ इस दौरान 49 वी वाहिनी पीलीभीत की कमलापुरी, बसही व शारदापुरी कंपनी के कमांडर व 39वी वाहिनी गदनिया, मिर्चिया कंपनी कमांडर व डीजल पेट्रोल पंप के संचालक व खाद विक्रेता बैठक के दौरान मौजूद रहे। इस दौरान एसएसबी व थाना प्रभारी ने कडा रुख अपनाते हुए कहा की किसी भी संदिग्ध व तस्करी करने वाले व्यक्तियों को न ही खाद की बिक्री की जाए, न ही डीजल पेट्रोल दिया जाए। यह भी पढ़ें- कस्टम ड्यूटी: नए नियम से नेपाल सीमा के रास्तों पर बढ़ी तस्करी बताते चलें कि जब से इराक और अमेरिका के बीच युद्ध की शुरुआत हुई है तब से नेपाल में डीजल पेट्रोल क...